लाडनूं: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के विधानसभा से छः माह के निलंबन के मामले में डीडवाना में कल कांग्रेस करेगी सत्याग्रह आंदोलन
Ladnu, Nagaur | Aug 8, 2024 लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा से स्पीकर द्वारा छः माह के लिए निलंबित करने के मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा कल शुक्रवार को डीडवाना जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एनएसयूआई कार्यकर्ताओ व आमजन के साथ लाडनूं विधायक मुकेश भाकर भी मौजूद रहेंगे।