लाडनूं: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा से छः माह के लिए निलंबित करने के मामले में आज डीडवाना में किया सत्याग्रह आंदोलन
Ladnu, Nagaur | Aug 9, 2024 लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा से स्पीकर द्वारा छः माह के लिए निलंबित करने के मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा डीडवाना जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ आमजन मौजूद रहा। वहीं सत्याग्रह आंदोलन में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, मकराना विधायक भी मौजूद रहे।