लाडनूं: लाडनूं के एक मकान में विवाहिता का फांसी से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ladnu, Nagaur | Aug 7, 2024 लाडनूं शहर के बाडा बास के एक मकान में विवाहिता का फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वहीं फांसी से लटके शव मिलने की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। इधर मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।