लाडनूं: निंबी जोधा गांव से खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Aug 6, 2024 लाडनूं पुलिस ने निंबी जोधा गांव से खेतों से केबल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को आरोपी निंबी जोधा गांव के खेतों से केबल चोरी कर ली थी। जिसको लेकर आरोपी सुखाराम को निंबी जोधा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 फूट बिजली की केबल बरामद की है।