सिसई: ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने नगर पंचायत पहुंचे अंचल कर्मी
Sisai, Gumla | Feb 22, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों का काफी नुकसान हो गया था। साथ ही साथ कई जगह ओलावृष्टि के कारण मवेशियों के मरने की भी सूचना थी। किसानों के नुकसान का जायजा लेने के लिए अंचल कर्मी नगर पंचायत पहुंचे।वहां उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए बर्बाद हुई फसलों का भी जायजा लिया और यथासंभव मदद पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।