सिसई: वन नेशन वन इलेक्शन पर मेन रोड स्थित देव कांप्लेक्स में बुद्धिजीवियों की बैठक
Sisai, Gumla | Feb 22, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मेन रोड स्थित देव कांप्लेक्स परिसर में वन नेशन- वन इलेक्शन को लेकर शनिवार को बुद्धजीवी वर्ग सिसई की बैठक सह हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बताया गया कि लोकसभा और विधानसभा का अलग-अलग चुनाव होने से चुनाव का खर्च काफी बढ़ जाता है।जिसका भार आम जनता के ऊपर आता है। देश में एक बार लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होने से खर्चे में कमी आएगी।