तिल्दा: रायपुर व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में कि बदलाव, पीईटी, प्री एमसीए 13 और पीपीटी की परीक्षा 23 जून को
Tilda, Raipur | Apr 17, 2024 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने लोकसभा चुनाव 2024 के चलते प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। संशोधित तारीख के अनुसार पीईटी की प्रवेश परीक्षा पहले 6 जून को होनी थी, वह अब 13 जून 2024 को होगी। वहीं प्री-एमसीए की परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी, उसे बढ़ाकर 13 जून किया गया है। पीपीटी की परीक्षा 23 जून को ही होगी।