उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव में, चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट
राधानगर थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव में चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को राधानगर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक थाना क्षेत्र के दरगाडांगा और अमानत दियारा के रहने वाले बताए जा रहे है। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे इसकी जानकारी मिली है।