लखीसराय: लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह
सम्राट मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का रविवार को लखीसराय में जोरदार स्वागत किया गया.पूर्वाह्न करीब 11 बजे जैसे ही उनका काफिला सड़क मार्ग से लखीसराय जिला में प्रवेश किया समर्थकों ने फूलमालाओं और अंगवस्त्र से उनका अभिवादन किया