बाह: बटेश्वर मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रुदुमुली ने हासिल की जीत
बटेश्वर मेले में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रुदुमुली की टीम ने पथौली को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। गुरुवार शाम 5 बजे प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में रुदुमुली की टीम ने तालपुरा को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पथौली ने भदावर क्लब बाह को हराया।