बाह: पिनाहट में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ
पिनाहट कस्बे के एक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक दबंग युवक ने घर में अकेली महिला को देख जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया और छेड़छाड़ की। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी के घर में घुसने और बाहर भागने के दृश्य स्पष्ट