बाह: पापरी नागर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 8 लोग गंभीर घायल
थाना मनसुख पुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर में गुरुवार रात 9 बजे करीब रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला हुआ, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह ने खेत के चारों ओर तारबंदी कर एक गेट लगाया था।