बिहार के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में कल से एक नया खेल इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. 1121 करोड़ रुपए की लागत से 90 एकड़ में बने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-A) का आगाज होने जा रहा है. यहां पहला 4-दिवसीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच घरेलू टीम बिहार और उत्तर प्रदेश (UP) के बीच खेला जाएगा, जिसमें अब महज 24 घंटे का समय बचा है.
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अलग-अलग सत्रों में नेट प्रैक्टिस कर मैदान पर जमकर पसीना बहाया. साथ ही पंच पहाड़ियों से घिरी प्राकृतिक की खूबसूरत वादियों का लुत्फ़ अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जू सफारी और ग्लास ब्रिज पर घूमकर किया. रिंकू सिंह ने कहा, “जू सफारी में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखना बेहद रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है. यहां की हरियाली, शांत वातावरण और वन्यजीवों की विविधता ने मुझे बहुत प्रभावित किया. जू सफारी और नेचर सफारी प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं. मैं सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे ऐसे प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें.”
राजगीर और नालंदा जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है, लेकिन स्थानीय दर्शकों को मायूसी का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, स्टेडियम (दर्शक दीर्घा) का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसी वजह से सुरक्षा कारणों को देखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने पहले मैच में दर्शकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक (पाबंदी) लगा दी है.
क्रिकेट मैच के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए नालंदा के पुलिस अधीक्षक (SP) की अनुशंसा पर सख्त कदम उठाए गए हैं. 11 अक्टूबर से 27 जनवरी 2027 तक चलने वाले विभिन्न राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबलों के दौरान राजगीर खेल परिसर (स्टेडियम क्षेत्र) को 'अस्थायी रेड जोन' और 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया है. इस दौरान स्टेडियम के ऊपर ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित किसी भी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम तक 40 से अधिक जगहों पर पुलिस जवानों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.
इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. बिहार टीम की कप्तानी साकिबुल गनी कर रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश टीम की कमान आर्यन जुयाल संभाल रहे हैं. यूपी टीम में मुख्य आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं. जब रिंकू राजगीर के होटल पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने शुक्रवार के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. दर्शकों और खेल पंडितों की निगाहें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर भी टिकी रहेंगी.
इस मैच के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक के निर्देशन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तर्ज पर 'हाइब्रिड पिच' तैयार की गई है. मुख्य पिच आधी महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और आधी बिहार (मोकामा) की काली मिट्टी से बनी है. मोकामा की चिकनी काली मिट्टी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में शानदार उछाल मिलने की उम्मीद है. बारिश होने पर खेल में बाधा न आए, इसके लिए मैदान के नीचे 'सैंड-बेस्ड ऑटोमेटेड ड्रेनेज सिस्टम' लगा है, जिससे भारी बारिश रुकने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर मैदान सूखकर खेलने
* **सुबह 09:00 बजे:** खेल शुरू
* **11:30 - 12:10:** लंच (Lunch)
* **14:10 - 14:40:** टी-ब्रेक (Tea)
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य चलने के कारण इस सत्र में बिहार के घरेलू मैचों का जिम्मा राजगीर को सौंपा गया है. बिहार की टीम यहां 11-14 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, 17-20 जनवरी (2027) तक जम्मू-कश्मीर और 24-27 जनवरी तक विदर्भ से भिड़ेगी.
* **23 जन. 2025:** यूपी ने पारी और 119 रन से जीता
* **19 जन. 2024:** मैच ड्रॉ
* **11 मार्च 1977:** मैच ड्रॉ (यूपी ने पहली पारी के आधार पर जीत हासिल की)
* **22 फर. 1974:** बिहार 99 रन से जीता
* **14 दिस. 1951:** बिहार 4 विकेट से जीता
**दोनों टीमों का स्क्वॉड:**
* **बिहार:** साकिबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), शरमन निगरोध, मंगल महरौर, पीयूष सिंह, अमोद यादव, सूरज कश्यप, आकाश राज, शब्बीर खान, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, साकिब हुसैन, आयुष लोहारुका, खालिद आलम, मोहम्मद सलाहउद्दीन इजहार, पृथ्वी राज, नमन गौरव।
* **उत्तर प्रदेश:** आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, सिद्धार्थ यादव, आदित्य शर्मा, रिंकू सिंह, जीशान अंसारी, अभिषेक गोस्वामी, कार्तिक त्यागी (कुणाल), यश दयाल, माधव कौशिक, करण शर्मा, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, कार्तिक यादव, वंश चौधरी, आदर्श सिंह। #match #BiharNews #fecbookreels #fecbookpost
Sheikhpura, Sheikhpura | Oct 11, 2026