मंझनपुर: सैनी इलाके की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने करीबी रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर में शनिवार को आकार आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप है कि युवक के संपर्क में आने से वह गर्भवती हुई। आरोपी युवक ने दवा खिला दिया। वहीं उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।