मंझनपुर: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने ईओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
कौशांबी जिले में ईओ की तानाशाही रवैये से नाराज होकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने ईओ प्रतिभा सिंह पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि अगर 28 दिन का वेतन दिया जाता है तो 28 दिन काम भी कराया जाए। साथ ही जो समय निर्धारित हुआ है। उसी समय पर छुट्टी दी जाए।