मंझनपुर: कंगना रनौत द्वारा किसानों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रयागराज में किया प्रदर्शन
प्रयागराज जनपद के पत्थर गिरजाघर में शनिवार को कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार की सांसद कंगना रणावत ने जो किसानों के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है। उसका हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं।