मंझनपुर: कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी ने की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में 50 लाख से अधिक की लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित किया जाय।