मंझनपुर: जिले में 11 केंद्रों पर पांचवे दिन आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, पुलिस बल के साथ डीएम व एसपी ने केंद्रों का लिया जायज़ा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा भीम के लिए कौशांबी जनपद में भी मंझनपुर ओसा करारी सिराथू कड़ा सहित 11 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर आज पांचवे दिन परीक्षा संचालित हो रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं।केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जहां सकुशल तरीके से पांचवें दिन की परीक्षा हो रही है।