शेखपुरा के डीएम ने किया PM पोषण योजना का औचक निरीक्षण,खुद चखा खाने का स्वाद, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री पोषण (MDM) योजना के तहत स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सुप्रभात एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
केंद्रीय रसोईघर की व्यवस्था का लिए जायजा। निरीक्षण की शुरुआत लखीसराय टाटा मोटर्स के समीप नीरपुर स्थित केंद्रीय रसोई घर से हुई। जिला पदाधिकारी महोदय ने रसोई घर परिसर का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किये।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं रसोई घर में तैयार चावल और चना-आलू के छोले का स्वाद चखा और खाने की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, खाना बनाने वाले कर्मियों की स्वच्छता और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
रसोई घर में लगे बॉयलर सिस्टम की कार्यक्षमता और खाद्यान्न के रखरखाव को देखने के लिए उन्होंने स्टॉक पंजी की बारीकी से जांच की। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस केंद्रीय रसोई घर से शेखपुरा जिले के कुल 113 विद्यालयों में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन सप्लाई किया जाता है। भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन विद्यालयों और सप्लाई चेन की नियमित जांच करें।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरीय अधिकारी और कार्य एजेंसी के कर्मी मौजूद रहे।