डीएम शेखर आनंद द्वारा सुरक्षित स्थान शेखपुरा का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
डीएम के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विस्तृत रूप से व्यवस्था का जायजा लिया गया । जिला पदाधिकारी महोदय ने किशोरों के साथ वार्ता भी की गई और उनके शिक्षा और रहन सहन बारे में पूछताछ भी की गई । उन्होंने सुरक्षित स्थान में किशोर को रचनात्मक एवं सकारात्मक रहने की सलाह दी गई एवं शांति से जीवन जीने का मंत्र दिया गया। इसके अलावा उनके द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई । साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मी और कर्मियों को भी व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने का दिशा निर्देश दिया। उक्त अवसर पर सहायक निदेशक श्वेता कौर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।