सारठ: ग्रामीणों ने किया अजय नदी के सधरिया-चुनरडीह छठ घाट की सफाई, दोनों गांव के दर्जनों परिवार 300 वर्षों से मना रहे हैं छठ
Sarath, Deoghar | Nov 13, 2026 सूर्य उपासना का महापर्व छठ को लेकर ग्रामीणों ने खुद शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक अजय नदी के सधरिया-चुनरडीह छठ घाट की सफाई की। बताया कि उक्त घाट पर सधरिया व चुनरडीह के दर्जनों परिवार से सैकड़ों लोग डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने आते हैं, लेकिन पुल बनने से घाट पर कूड़ों का अंबार लगने के बावजूद भी जनप्रतिनिधिगण गंभीर नही हुए तो ग्रामीणों ने ही बीड़ा उठाया है