रसड़ा: चरौवा गांव के तरकुलानी के समीप काली मंदिर में हुई चोरी, चोरों ने घंटियां और पूजा के बर्तन समेत सामान ले गए
Rasra, Ballia | Aug 25, 2026 भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवा गांव में तरकुलानी के समीप स्थित काली मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के बगल में लगी एल्युमिनियम की जाली तोड़कर मन्नत की आठ घंटियां, फूल के दो लोटे, गिलास, थाली, आरती की थाली, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी ज्वाला सिंह के अनुसार, चोरी की घटना सोमवार के शाम की है।