प्राचीन श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ "42वें श्री गणेश जन्मोत्सव" का भक्तिमय आगाज, दिया पर्यावरण संरक्षण हेतु धातु की प्रतिमा स्थापित करने का संदेश!
फिरोजाबाद । सुहागनगरी इमामबाड़ा चौराहा स्थित प्राचीन श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सोमवार से 10 दिवसीय श्री गणेश जन्म चतुर्थी के 42वें महोत्सव का अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमें, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने धर्म की मर्यादा के साथ-साथ पर्यावरण धर्म का पालन करने का संकल्प लेते हुए नगरवासियों से केवल मिट्टी, धातु एवं पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाओं को ही स्थापित करने की भावुक अपील की, ताकि विसर्जन के दौरान हमारी नदियां और जलस्रोत दूषित न हों।
समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री भगवान गुप्ता (वकील साहब) ने ध्वजारोहण कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आह्वान किया और इसके उपरांत अशोक पोरवाल (कोल्डस्टोरेज वाले) ने दीप प्रज्वलित कर धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। पूजन और अनुष्ठान मंदिर महंत विजय उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें समिति के सभी सदस्यों व श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
समिति के पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि, इस ऐतिहासिक महोत्सव की शुरुआत आज से 42 वर्ष पूर्व स्वर्गीय श्री शिवशंकर पोरवाल (बट्टू बाबू) द्वारा की गई थी, जिसे आज 42वें वर्ष में भी पूरी निष्ठा के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। 14 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस जन्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा, भक्ति संकीर्तन, हवन और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समस्त जनपदवासियों से धर्म लाभ उठाने और नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमाएं ही पूजन में सम्मिलित करने की अपील की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनीत बाबू पोरवाल एवं सुभाष पालीवाल सहित सौरभ पोरवाल (श्री भगवान स्टोर), राहुल कुमार (अशोक टेलर्स), उमेश चन्द्र पोरवाल (बुन्नो), हरिश्चन्द्र पोरवाल, कमल पोरवाल, मुन्नालाल पोरवाल, ज्ञानेन्द्र पोरवाल, धीरज वर्मा, ठाकुर हरभजन सिंह, मनोज गुप्ता (बर्तन वाले), आशीष गौर, अनूप गर्ग, वी.पी. शर्मा, सुरेश चन्द्र (साईं),राकेश अग्रवाल, अनूप पोरवाल (गोलू), सत्यवीर गुप्ता (भाजपा), मनोज गुप्ता (चूड़ी वाले), आनन्द पोरवाल (राजी), दीपांशु पोरवाल व अन्य श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर धर्म लाभ उठाया।
........
पेज को फॉलो करें, खबर को शेयर करें, कमेंट में गणपति बप्पा मोरया लिखें।
@FirozabadPolice @FirozabadNews
#Firozabad #FirozabadNews #GaneshJanmotsav #GaneshChaturthi2026 #RadhaKrishnaMandir #ImambadaChauraha #EcoFriendlyGanesh #DDMNews #FirozabadBreaking #GanpatiBappaMorya #ViralNews #UPNews