फिरोजाबाद में DM संतोष कुमार शर्मा और SSP आदित्य लांग्हे ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फिरोजाबाद। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ब्लॉक एका स्थित बूथ संख्या 56, 57 और 32 का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधों और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को पारदर्शी व सुचारू मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदाताओं से वार्ता भी की।
बूथ संख्या 56 में 725 स्नातक मतदाता, बूथ 57 में 716 स्नातक मतदाता और बूथ 32 में 207 शिक्षक मतदाता हैं। DM ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
#FirozabadNews #MLCElection2026 #DMFirozabad #SSPFirozabad #SantoshKumarSharma #AdityaLanghe #EkaBlock #VotingInspection #AgraKhand #DDMNews