फिरोजाबाद: थाना AHTU व श्रम विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटला रोड से 5 नाबालिग बालश्रम से मुक्त
फिरोजाबाद में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना AHTU पुलिस व श्रम विभाग ने कोटला रोड थाना उत्तर क्षेत्र में बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया। रेकी-सुरागरसी के बाद की गई कार्रवाई में 5 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। सभी की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों विनीत त्रिपाठी व मनीष सिंह ने नियोजकों को नोटिस दिया। बच्चों को परिजनों को चेतावनी देकर सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष विपिन कुमार, हे0का0 सुशील, का0 सौरभ व म0का0 प्रिया शामिल रहे।
#Firozabad #AHTU #FirozabadPolice #BalShram #KotlaRoad
@FirozabadPolice @UPPolice