निघासन: बेलरायां-भूलनपुर में बिना अनुमति चल रहा वाटर पार्क, सुरक्षा इंतजाम नदारद, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवालिया निशान
लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां चौकी क्षेत्र अंतर्गत भूलनपुर गांव में संचालित शिवम वाटर पार्क नियमों को ताक पर रखकर चलाए जाने के आरोपों में घिर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाटर पार्क बिना आवश्यक अनुमति, पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के संचालन किया जा रहा है। यहां न तो प्रशिक्षित लाइफ गार्ड तैनात हैं और न ही अग्निशमन विभाग से एनओसी ली गई है।