चकरनगर: घर में घुसकर महिला और उसके बेटे को पीटा, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता किरण देवी पत्नी श्यामल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती दिवस रात करीब 12 बजे पड़ोसी महिपाल सिंह पुत्र रामसनेही ने दरवाजा धक्का देकर खोल लिया और घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनके व बेटे जसवीर सिंह के साथ मारपीट की।