राजातालाब में लोगों को पानी को लेकर हो रही समस्या, पानी नहीं तो वोट नहीं, लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
राजातालाब में चुनावी प्रचार के शोर में अब चुनाव बहिष्कार के नारे भी सुनाई पड़ने लगे हैं। गर्मी के जोर पकड़ते ही राजातालाब तहसील मुख्यालय में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। कई इलाकों में पीने के पानी के लाले हैं। आराजीलाईन क्षेत्र के कचनार, राजातालाब, रानी बाज़ार गाँव के लोंगो ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान बहिष्कार की घोषणा की