श्री काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चनम की में भजन संगीत संध्या का हुआ आयोजन
मासिक एकादशी के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा कॉरिडोर प्रांगण में स्थित मंदिर चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चनम की श्रृंखला में भजन संगीत संध्या का आयोजन किया गया l न्यास के अधिकारी द्वय एसडीएम शंभू शरण एवं नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन संगीत संध्या का भाव विभोर हो कर अति उत्साह से आनंद लिया।