श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बंधनमुक्त हुए हनुमान... गूंजा जय-जय श्रीराम
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पुतलीबाई मंदिर के खंभे की 'बेड़ियों' में जकड़े संकटमोचन बंधन मुक्त हो गए। काशीपुराधिपति के दरबार में गूंजी सिद्ध प्रतिमा की रिहाई सुन ली गई। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार को पुण्य मुहूर्त में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। काशी विश्वनाथ न्यास के सीईओ ने पूजन और आरती के साथ बजरंगबली की पूजा अर्चना की।