नगर आयुक्त ने जलकल कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की बैठक
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शनिवार को भेलूपुर स्थित जलकल कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी द्वारा नगर में सीवर लाइनों के संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । जिसके तहत बैठक के दौरान ठेके पर कार्यरत श्रमिकों द्वारा अवगत कराया गया कि कर्मचारियों का मानदेय एक समान नहीं दिया जा रहा है