तीन बिल्डर सहित आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का केसः एंग्रीमेंट के बाद 40 फ्लैट बनाए
वाराणसी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में फ्लैट बनाकर एंग्रीमेंट के बावजूद मकान मालिक को नहीं देने वाले तीन बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने तीनों बिल्डर और उनके पांच सहयोगियों को नामजद किया है। आठों आरोपियों पर धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य कई धाराएं लगाई गई हैं।