सोहागपुर: नगर के सब्जी मंडी में किराना दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में स्थित किराना दुकान में चोरी करने वाले चोरों का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग सामने आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श किराना और अनिल किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।