सोहागपुर: सब्जी मंडी में दो किराना दुकानों में चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में स्थित दो किराना दुकानों में चोरी होने का मामला गुरुवार की सुबह 10 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श किराना और अनिल किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की है।