सोहागपुर: वार्ड क्रमांक 32 के निवासी 21वें दिन भी बावली पर कब्जे के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे रहे
शहडोल गुरुवार को लगभग 3:30 बजे तक नगर के वार्ड क्रमांक 32 के वार्ड वासी 21वे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे हैं,वार्ड वासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 32 में बने बावली पर चपरा परिवार के द्वारा कब्जा किया गया है, कब्जा जब तक नहीं हटेगा तब तक वार्ड वासियों का क्रमिक अनशन जारी रहेगा वार्ड वासी लगातार क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं।