सोहागपुर: सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान में हुई चोरी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में स्थित कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला गुरुवार की सुबह 11 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि श्री लाल सांई कलेक्शन कपड़े की दुकान में चोरी हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की है।