सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र के NH43 हाईवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बैगा परिवार को टक्कर मारी, एक की मौत, दो घायल
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH43 हाईवे में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने साइकिल में सवार बैगा परिवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वहीं दो घायल हुए हैं,जिन्हें डायल हंड्रेड की मदद से मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है,इस घटना का वीडियो भी गुरुवार को लगभग 3:15 बजे सामने आया है।