विकासखंड पडरौना की ग्राम पंचायत जंगल गायघाट में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर शुक्रवार को विवाद गहरा गया।ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे हिंदूवादी नेता विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने विकासखंड अधिकारी से मामले में बातचीत करने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू भी आ गए इसके बाद ब्लॉक परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान छात्र नेता धवन जायसवाल, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, नरेंद्र मिश्रा, श्याम मदन यादव, कैलाश कुशवाहा, दूधनाथ वर्मा, रवींद्र गुप्ता,दिनेश गुप्ता,किरण देवी, साधू गुप्ता सहित दर्जनों विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पहुँचे जिम्मेदार अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना देर शाम समाप्त हुआ।
#KushinagarNews #कुशीनगर #पडरौना #BreakingNews Rajan Jaiswal नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
Kasya, Kushinagar | Sep 19, 2026