मड़ावरा: मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ
मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में सोमवार को दोपहर करीब 2बजे श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जन कल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ के द्वारा अन्न प्रासनी और गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया।