प्रतापगढ़: रानीगंज ट्रामा सेंटर में तैनात चार डॉक्टर रहे नदारद, तीमारदारों की शिकायत पर सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
रानीगंज ट्रामा सेंटर में तैनात चार डॉक्टर गुरुवार का बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थिति रहे। ट्रामा सेंटर में इलाज़ कराने पहुंचे मरीज़ों और तीमारदारो ने मामले की शिकायत सीएमओ से किया है।आरोप लगाया की गुरुवार को 12 बजे तक ट्रामा में तैनात डॉ. सुधांशु चित्रवंशी, डॉ. संजय त्रिपाठी ,डॉ. सुनील पाल और डॉ.शिव प्रसाद अनुपस्थित थे। सीएमओ ने जांच के आदेश दिया है।