प्रतापगढ़: कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अभियुक्त को बढ़नी तिराहा के गिट्टी प्लांट के पास से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले अभियुक्त को बढ़नी तिराहा के गिट्टी प्लांट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महन्थ सरोज पुत्र रामनिहोर सरोज निवासी ग्राम घीसा का पुरवा रेडवीर थाना कोतवाली देहात है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 200 ग्राम यूरिया भी बरामद किया गया।