जिले के सरकारी विद्यालयों में सफाई के नाम पर फर्जी एजेंसी को भुगतान का मामला प्रमंडलीय आयुक्त के यहां पहुंच गया है। परिवादी हरे कृष्ण यादव ने आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निजी लाभ के लिए मिलते-जुलते नाम वाली एजेंसी का चयन कर लूट-खसोट की। इसकी अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी।