निज़ामाबाद: निजामाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले ₹30,999.93
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद की पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि वापस कराई गई वही जगदीशपुर निवासी नेहा यादव से दोस्त का मोबाइल हैक कर ₹25,000 और मस्जिदिया निवासी गुड्डी देवी से किस्त जमा कराने के नाम पर ₹5,999.93 की ठगी की गई थी साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रकम होल्ड करा दी