रायपुर रानी: रायपुर रानी के महावीर फार्म में शुक्रवार को होने वाले विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम की तैयारियां तेज: मंडलाध्यक्ष
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में पहुंचेंगे जहां से पूरे हरियाणा के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की जाएगी। कालका विधानसभा के रायपुर रानी में शुक्रवार को महावीर फार्म हाउस में कार्यक्रम होगा जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। यह जानकारी रायपुर रानी से भाजपा के मंडल अध्यक्ष मदन धीमान ने आज BDPO कार्यालय में दी।