रायपुर रानी: भाजपा पदाधिकारियों ने गांव चलो अभियान के तहत गांव हरयोली में ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से करवाया अवगत
रायपुर रानी से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मदन धीमान ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत गांव हरयोली में ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया है और पार्टी के द्वारा दिए गए कैलेंडर वितरित किए गए हैं।