रायपुर रानी: तहसील कार्यलय रायपुर रानी में नंबरदारों की बैठक आयोजित, तहसीलदार को मिल किसानों को मुआवजा देने की मांग की
तहसील कार्यलय रायपुर रानी में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक का आज आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसील पंचकूला नंबरदार संगठन के प्रधान मास्टर राम दिया, रायपुर रानी के प्रधान निर्मल सिंह नंबरदार काजमपुर ने की। मौके पर मौजूद नंबरदारो ने बताया कि बैठक में नम्बरदारों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।