रायपुर रानी: सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय रायपुर रानी में की बैठक, सरपंचों ने कहा- नहीं मिल रहे पूरे अधिकार
सोमवार को सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक रायपुर रानी की मासिक मीटिंग बीडीपीओ कार्यालय रायपुर रानी में ब्लॉक प्रधान रविंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई l जानकारी देते हुए सरपंचों ने बताया कि पंचायती राज में कर्मचारियों की कमी की वजह से कार्य लटक रहे हैं। उन्होंने बताया की सीईओ ज़िला परिषद से जल्द सरपंच एसोसिएशन कमेटी मिलेगी और गांव के विकास को लेकर चर्चा होगी।