रायपुर रानी: गुरु रविदास जी महाराज के 641 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बडोना कलां गांव में किया गया लंगर का आयोजन
रायपुर रानी बरवाला मार्ग पर स्थित गांव बड़ोना कलां में आज गुरु रविदास जी महाराज के 641 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में समस्त ग्रामीण के सहयोग से लंगर का आयोजन किया गया। यह लंगर रायपुर रानी बरवाला मार्ग पर लगाया गया। लंगर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा की।