जिले में पारंपरिक ढंग एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए दीपावली एवं आगामी त्यौहार-कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह
बड़वानी 28 अक्टूबर2026/त्योहार हमारी संस्कृति का प्रतीक होकर जीवन में आनंद एवं खुशियां लेकर आते हैं। अतः हम सभी को मिलजुल कर एकता के साथ पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाना चाहिए। त्यौहारो के दौरान प्रतिबंधित कार्बाइड गन एवं हिंगोट का उपयोग किसी भी स्थिति में जिले में ना हो, यह समस्त एसडीएम सुनिश्चित करेंगे, उक्त पटाखों का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
उक्त बातें कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही। इस दौरान विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यों की भी समीक्षा कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिला अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। वे अपने दायित्वों के कार्यों को पूर्ण करने के लिए सप्ताहवार एक निश्चित लक्ष्य तय करते हुए काम करें जिससे कि जिले में शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो पाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी विषय के माध्यम से उपस्थित थे।
बैठक में दिए गए अन्य निर्देश
ऽ प्रतिबंधित कार्बाइड गन और क्षेत्र में प्रचलित हिंगोट के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
ऽ अवैध पटाखों की बिक्री और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण पर कार्रवाई हो।
ऽ पटाखों की दुकानों की जाँच और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। पटाखों की दुकानों के मध्य निश्चित दूरी रखी जाए।
ऽ मिलावटी मावा, घी, पनीर, मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थो की बिक्री रोकने के लिए जिले में सघन जांच अभियान चलाया जाए।
ऽ वोकल फार लोकल के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाकर जिले वासी स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदे।
ऽ वर्तमान में मंडियो में उपज की आवक प्रारंभ हो गई है। अतः किसानों के लिए मंडी में पेयजल, बैठने एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था हो।
ऽ जिले में संचालित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की नहरो में आवश्यक कार्यवाही करते हुए फसलों के लिए पानी छोड़ा जाए।
ऽ वर्तमान समय में नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ हो चुकी है अतः नर्मदा परिक्रमा पथ पर यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
ऽ 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा अतः जिले के सभी शासकीय कार्यालय में रोशनी की जाए।
ऽ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों की प्रदर्शनीलगाई जाए।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026