आबू रोड: आबूरोड के मुदरला में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को गांव में मिलेंगी सुविधाएं
आबूरोड ग्राम पंचायत क्षेत्र के मुदरला गांव में मुदरला बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड का विधिवत भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में सहकारिता, कृषि विभाग और पंचायत राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया